निसांका का ताबड़तोड़ शतक, श्रीलंका ने 8 विकेट से दी करारी मात, सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार खड़ा कर दिया है। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाकर श्रीलंका की जीत दिला दी। इसके पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बललेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया। इस टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 181 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे। इसके बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की और अगले 81 रन पर 10 विकेट गिरा दिए। श्रीलंका की तरफ से दुशान हेमंता ने तीन विकेट चटकाए। दुष्मंथ चमीरा को दो विकेट मिले। महीश थीक्षणा, दुनीथ वेलालागे और कामिंडु मेंडिस के खाते में एक-एक विकेट आया।
श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। यह टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम सुपर-8 में पहुंंच गई है।







