रीवा l रीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे के बाद परिजनों के आंसू नहीं रूक रहे हैं तो वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है l
पीटीएस चौराहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय अंजलि सोंधिया की मौत हो गई। वह पल्सर बाइक चला रही थी, तभी जेल के पीछे एक आर्टिका कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजलि उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
अंजलि सोंधिया मूल रूप से मऊगंज की रहने वाली थी। हाल ही में उसका परिवार शहर आकर बाणसागर कॉलोनी में रहने लगा था। वह नाबालिग थी और परिवार की लाडली बेटी बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने मानवता दिखाते हुए घायल अंजलि को उठाया और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया। यदि तुरंत मदद नहीं मिलती तो हालत और बिगड़ सकती थी।
अस्पताल पहुंचने पर अंजलि बुरी तरह लहूलुहान थी। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था, इसलिए शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसे अज्ञात घायल मानकर भर्ती कर लिया गया।
Back to top button