खाड़ी में फंसे जहाजों पर संकट गहराया.जरूरी सामान खत्म होने की कगार पर गल्फ में फंसे सैकड़ों जहाज
मुंबई, यश भारत

खाड़ी में फंसे जहाजों पर संकट गहराया.जरूरी सामान खत्म होने की कगार पर
गल्फ में फंसे सैकड़ों जहाज
मुंबई, यश भारत ।डायरेक्टर जनरल ऑफ़ शिपिंग (DG शिपिंग ) ने चेतावनी दी है कि कई जहाजों पर पीने का पानी और जरूरी खाद्य सामग्री बेहद कम स्तर पर पहुंच चुकी है। यह स्थिति लगातार बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों में बाधा के कारण पैदा हुई है।
दरअसल, स्ट्राइट ऑफ़ होर्मूज , जो दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, इन दिनों संघर्ष की वजह से बुरी तरह प्रभावित है। जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने से सैकड़ों मालवाहक पोत बीच समुद्र में फंसे हुए हैं। इससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि जहाजों पर मौजूद कर्मचारियों के लिए भी संकट खड़ा हो गया है।
मुंबई स्थित DG शिपिंग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, कई जहाजों से मिले इनपुट में बताया गया है कि ताजे पानी और राशन का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। कुछ जहाजों पर तो हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जल्द मदद नहीं पहुंची तो बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो सकता है।
इस बीच, समुद्री कर्मचारियों के संगठनों ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। DG शिपिंग ने जहाज मालिकों और प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द जरूरी आपूर्ति पहुंचाने की व्यवस्था करें।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो इसका असर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संकट का समाधान कब और कैसे होता है.







