सतना /मैहर।शहर के मैहर ओवरब्रिज के नीचे एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने नीला लोवर और लाल रंग की मोटे फूलों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी तथा उसका रंग गेहुआ बताया गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और हादसा आत्महत्या है या दुर्घटना।
रेलवे पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत रेलवे पुलिस से संपर्क करें।
Back to top button