सतना/ चित्रकूटlथाना चित्रकूट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लाख 26 हजार रुपये मूल्य की नकदी व सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन तथा एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
ग्राम सिरसावन निवासी मनोज मिश्रा ने थाना चित्रकूट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20-21 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात उनके घर के ऊपर वाले कमरे से अज्ञात चोरों द्वारा करीब 20 लाख रुपये नगद व सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। कमरे का गेट खुला था तथा ताला गायब मिला।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 47/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान एसआईटी टीम गठित की गई तथा सायबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है —
1. विक्की उर्फ विभव पाण्डेय (28 वर्ष), निवासी प्रमोदवन, चित्रकूट
2. अभय तिवारी (24 वर्ष), निवासी इटावा (उ.प्र.), हाल निवासी भोपाल
3. हर्ष मिश्रा (22 वर्ष), निवासी सिरसावन, चित्रकूट
बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से —
* 10 लाख 26 हजार रुपये नकद
* लगभग 4 लाख रुपये के सोने के आभूषण
* 03 मोबाइल फोन
कुल कीमत: 14 लाख 26 हजार रुपये
बरामद माल को जप्त कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
Back to top button