जबलपुरमध्य प्रदेश

आगजनी में वृद्ध का जल गया सिर : इलाज के दौरान तोड़ा दम, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आगजनी में बुरी तरह झुलसे वृद्ध ने इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वृद्ध का सिर आग में जल चुका था, जिसे स्थानीय अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मामला कायम कर, अग्रिम जांच हेतु डायरी स्थानीय थाना स्थानांतरित कर दी है। अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कटनी के माधवनगर निवासी त्रिलोत्तम निगम 70 साल को आगजनी में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे कटनी के स्थानीय अस्पताल के बाद जबलपुर एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जांचोपरांत पुलिस ने मर्ग कायम कर, पूरा मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button