इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आयुष्मान भारत बना जीवनदायी संजीवनी,2 साल 5 माह के मुकुल को मिली नई ज़िंदगी

जबलपुर यशभारत।

आयुष्मान भारत बना जीवनदायी संजीवनी,2 साल 5 माह के मुकुल को मिली नई ज़िंदगी

जबलपुर यशभारत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना ने एक बार फिर अपना मानवीय चेहरा दिखाया है। जिला जबलपुर के पाटन विकासखंड की ग्राम पंचायत कटंगी निवासी 02 वर्ष 05 माह के बालक मुकुल सिंह ठाकुर, जो जन्म से ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था, की निःशुल्क हृदय सर्जरी कराकर उसे नया जीवन प्रदान किया गया।

जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुभाष शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई के मार्गदर्शन में जब आर.बी.एस.के. टीमडॉ. एन.डी. पटैल एवं डॉ. अमिता गुप्ता—स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ग्राम पंचायत कटंगी पहुंची, तब जांच में यह गंभीर बीमारी सामने आई। टीम द्वारा तत्काल इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. को दी गई।

इसके पश्चात जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर अनुशंसा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को भेजी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार डॉ. अमजद खान (जिला नोडल अधिकारी, RBSK) एवं सुभाष शुक्ला (जिला प्रबंधक, RBSK) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक का पंजीकरण कराया गया और परिजनों की सहमति उपरांत नारायणा हृदयालय, मुंबई (महाराष्ट्र) रेफर किया गया।

दिनांक 05 फरवरी 2026 को नारायणा हृदयालय, मुंबई में बालक की सफल एवं पूर्णतः निःशुल्क हृदय सर्जरी की गई, जिससे मुकुल को एक नया जीवन मिला।

सफल सर्जरी के बाद बालक के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नोडल अधिकारी RBSK कार्यक्रम जबलपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक NHM जबलपुर, डी.ई.आई.एम. जबलपुर, नारायणा हृदयालय मुंबई की चिकित्सकीय टीम तथा समस्त RBSK टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button