जबलपुरमध्य प्रदेश

crime jabalpur शाही नाका में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग : गैंगवार का अंदेशा, पुलिस जांच जारी

also read..http://गर्मी से मिलने वाली है राहत:मध्य प्रदेश सहित भारत की इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाही नाका में अलसुबह पांच बजे घर के बाहर खड़ी एक फोर व्हीलर में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। धुंए की उठी लपटें और शोर शराबा सुनकर पीडि़त परिजन जाग गए और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कार के आगे और पीछे का हिस्सा जल गया। बताया जा रहा है कि बहुत दिनों से यहां गैंगवार चल रही है, पिछले दिनों ही पीडि़त के घर में गोलियां भी चलाई गईं थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार सतीश झारिया चौकी प्रभारी ने बताया कि चेतराम पटैल रात में अपने घर पर सो रहा था, तभी अलसुबह कुछ चलने की महक गयी। जिसके बाद घर के लोग जाग गए और बाहर निकलकर देखा तो कार आग से भभक रही थी। जिसके बाद आग को काबू में तो कर लिया गया। लेकिन इस दौरान कार का डैशबोर्ड और पीछे का कुछ हिस्सा जल गया। पुलिस को अंदेशा है कि यह घटना गैंगवार के चलते हुई है। जिसकी पड़ताल जारी है।

also read.http://JABALPUR NEWS- जबलपुर में सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा भारत वर्ष पहले भी था आज भी है, बाद में भी रहेगा

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button