जबलपुरमध्य प्रदेश
पाटन में शराब के नशे में खूनी संघर्ष; लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लीची में शुक्रवार को शराब पीने के दौरान हुआ मामूली विवाद हत्या में तब्दील हो गया। यहाँ 26 वर्षीय युवक मनीष चढार की उसके ही साथियों ने लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मनीष अपने परिचितों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, तभी किसी बात पर हुई कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर और चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।







