मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : स्कूल घोटाला : 21 स्कूलों में लघु निर्माण के नाम पर करोड़ों का गबन, 22 पर एफआईआर दर्ज… मच गया हड़कंप

Table of Contents

सतना/मैहर। रामनगर विकासखंड के शासकीय स्कूलों में लघु मरम्मत और साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए मिली सरकारी राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। इस प्रकरण में रामनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 17 प्राचार्य, बीईओ, एक भृत्य और तीन ठेका कंपनियों समेत कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा रामनगर क्षेत्र के 21 स्कूलों को प्रत्येक 22 से 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जांच में सामने आया कि इनमें से 17 स्कूलों में बिना कार्य कराए या नियमों की अनदेखी करते हुए राशि का आहरण कर लिया गया।

कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देश पर बीईओ संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(5), 61(ए) और 318(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

एफआईआर में जिन प्रमुख नामों को शामिल किया गया है, उनमें संकर्षण प्रसाद पांडेय, रवीन्द्र सिंह, किरण पटेल, शिवलाल वैश्य, सियम्बर सिंह, कामता प्रसाद तिवारी, रामाधार वर्मा, राजेश कुमार साकेत, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ल, श्रवण सिंह, रामलखन रावत, गुलजार सिंह टेकाम, मथुरा प्रसाद वर्मा, रजनी परवार, रामलाल साकेत और विनोद कुमार पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों, बैंक खातों व निर्माण कार्यों की भौतिक जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button