मध्य प्रदेशराज्य

मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग

 

दमोह। नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में मोबाइल लेने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में कूदता देख पिता ने भी उसकी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था और इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया।

घटना नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस से एक परिवार के दो लोगों की जान बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button