जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लो वोल्टेज से जूझ रहे किसान, उड़द-मूंग की फसल पर मंडराया संकट

जबलपुर यशभारत। ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समय पर सिंचाई न होने से उड़द और मूंग की फसल प्रभावित होने लगी है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खेतों में खड़ी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है लेकिन विद्युत आपूर्ति में लगातार लो वोल्टेज की समस्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली तो आ रही है, परंतु वोल्टेज इतना कम है कि सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चालू नहीं हो पा रहे हैं।किसानों का कहना है कि वे रात-दिन बिजली आने का इंतजार करते हैं, लेकिन जब बिजली मिलती भी है तो लो वोल्टेज के कारण कोई फायदा नहीं हो पाता। उड़द और मूंग जैसी दलहनी फसलें इस समय सिंचाई पर निर्भर हैं, और पानी की कमी से इनके उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।कई किसानों ने बताया कि फसलें सूखने लगी हैं और यदि जल्द ही पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिला तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति में सुधार करते हुए पर्याप्त वोल्टेज सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर सिंचाई हो सके और फसलें बचाई जा सकें। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।लो वोल्टेज की समस्या अब किसानों के लिए गंभीर संकट बन चुकी है, जिसका सीधा असर उत्पादन और उनकी आजीविका पर पड़ रहा है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही इस समस्या का समाधान कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button