जबलपुरमध्य प्रदेश

कार्यवाही : एसएसटी टीम ने कार से 1 लाख 70 हजार रूपए किए जब्त

मंडला, यश भारत lलोकसभा चुनाव 2024 के तहत गठित कि गई एसएसटी टीम ने जांच के दौरान एक कार से 1 लाख 70 हजार रूपए जब्त किए हैं। मामले की बारीकी से पड़ताल जारी हैl

 

जानकारी के अनुसार एसएसटी टीम, बालाघाट सिवनी तिराहे पर नाका बनाकर आने जाने वाले वाहनों व लोगों की सघनता से चेकिंग कर रही है। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक कार को रोककर उसकी चेकिंग की गई

 

कार में रखे एक काले सफेद रंग के बेग को चैक करने पर उसमें 500, 100 व 200 रुपयों के नोटों की गड्डी मिली जो कुल 1 लाख 70 हजार रुपए होना पाया गया। वाहन चालक से उक्त रुपयों के ले जाने के संबंध में पूछताछ करते उसके पास कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

 

जिसे लोकसभा चुनाव आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए उक्त राशि को विधिवत जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button