पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ कोलार क्षेत्र में रहती है। शिकायत में बताया गया है कि करीब दो महीने पहले उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले विकास नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि बीते 10 मार्च को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद भी आरोपी ने डरा-धमकाकर कई बार पीड़िता का शारीरिक शोषण किया।
शुरुआत में डर के कारण पीड़िता शांत रही, लेकिन बाद में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल कोलार थाना पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।







