नरसिंहपुरlजिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध“OPERATIO EAGLE CLOW” चलाया जा रहा हैl जिसके तहत थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा अंतर्गत बायपास रोड जमाड़ा वेयरहाउस के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर मोटरसाईकल सवार संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 75,000 रूपये कीमती 5 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया है ।
आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकल क्र.MP38MK5464,रियल-मी कंपनी का मोबाईल एवं नगदी सहित कुल करीबन 1.5 लाख कीमत के जप्त किये गये है ।
आरोपी मुकुल शर्मा से अवैध मादक पदार्थ गाँजा के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ पर उसके द्वारा अपने साथी के द्वारा देना बताया । दोनों आरोपीगण के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपी मुकुल शर्मा को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
Back to top button