24 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 85 हजार की मोटरसाइकिल

24 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 85 हजार की मोटरसाइकिल
कस्तूरबा नगर का आरोपी समरधा पुलिया के पास धराया
भोपाल, यशभारत। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई नई मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी भूपेंद्र ठाकुर (25), निवासी बंगरसिया और बैंक कर्मचारी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जनवरी की रात उन्होंने अपनी एसपी शाइन घर के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह वह गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पुलि ने घटनास्थल और आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक समरधा पुलिया के पास संदिग्ध बाइक के साथ खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर सोहित सिंह राठौर (26), निवासी कस्तूरबा नगर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ग्रे कलर की बाइक बरामद हुई।







