भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत… क्षेत्र में हड़कंप
रीवा l भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैl रीवा-सिरमौर मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मारी , हादसे के दौरान युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ग्राम पहाड़िया निवासी अजय साकेत के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि अजय साकेत अपनी अपाचे बाइक से शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सगरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है l
Back to top button