इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस की धूम, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

जबलपुर,यश भारत। 17 सितंबर को देशभर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों, निर्माण एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाएगी। विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर औजारों एवं मशीनरी का पूजन कर सुख-समृद्धि और कार्य में उन्नति की कामना की जाएगी।

जबलपुर में मानस भवन में होगा प्रमुख आयोजन

जबलपुर। श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजन दिवस पर आज उत्सवी माहौल रहेगा। पूजन दिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र व विश्वकर्मा समाज का प्रमुख आयोजन मानस भवन में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसके उपरांत शाम 4 बजे से मानस भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा का संदेश देते हुए पुन: मानस भवन पहुंचेगी। जहां पर प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा। आज के मुख्य आयोजन में उपस्थिति की अपील श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, ओपी विश्वकर्मा, अरविन्द्र विश्वकर्मा, अजय गोविन्द विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, संगीता दीपक विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा, हरि मासाब आदि ने की है।

गढ़ा में पूजन दिवस पर दो दिवसीय आयोजन

जबलपुर। श्री विश्वकर्मा समाज संगठन मप्र द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस पर गढ़ा में दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें 16 सितम्बर को भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा 17 सितम्बर को भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आज दोपहर 3 बजे से कछपुरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। जिसमें उपस्थिति की अपील श्री विश्वकर्मा समाज संगठन मप्र के प्रदेश अध्यक्ष हरि शंकर विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, गोविन्द विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा आदि ने की है।

कंचनपुर में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर होंगे आयोजन

जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा प्रगति संघ के द्वारा मंदिर की न्यू भूमि, नहर मार्ग, सनसिटी चौराहा के पास कंचनपुर में पूजन समरोह का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रात: 11 बजे भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजन, एक कुण्डीय यज्ञ, आरती और प्रसार वितरण, दोपहर 2 बजे भगवान श्री विश्वकर्मा के चल समरोह के लिए सभी सामाजिक बंधु मानस भवन की ओर प्रस्थान करेंगे। आयोजन में उपस्थिति की अपील अध्यक्ष बलिराम विश्वकर्मा, त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्रनाथ शर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा, अजय कुमार विश्वकर्मा, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, रीतेश कुमार झा आदि ने की है।जबलपुर। श्री छकोड़ी राम जानकी बाई गुरु विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट तुलाराम चौक के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस के अवस पर भगवान श्री विश्वकर्मा के मंदिर तुलाराम चौक में पूजन, महाअभिषेक, हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button