इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बेटी के तबादले की खुशी मातम में बदली,मैहर दर्शन को निकले पिता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

शव के पास मिली सोहागपुर से नरसिंहपुर की टिकट

बेटी के तबादले की खुशी मातम में बदली,मैहर दर्शन को निकले पिता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के गोसलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी के तबादले की खुशी में मैहर स्थित माता शारदा के दर्शन के लिए निकले थे। 16 जनवरी को रेलवे ट्रैक पर उनका सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिले थे।

सोमवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे, तब उनकी पहचान नर्मदापुरम जिले की माखन नगर तहसील के बिकोरी पंवासा गांव निवासी 55 वर्षीय सुशील दुबे के रूप में हुई। पहचान नहीं हो पाने के कारण जीआरपी ने नियमानुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दफना दिया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुशील दुबे ट्रेन के गेट के पास खड़े रहे होंगे या झपकी आने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गए।

शव के पास मिली सोहागपुर से नरसिंहपुर की टिकट

जीआरपी को शव के पास से सोहागपुर से नरसिंहपुर तक की रेलवे टिकट मिली थी। जीआरपी प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि शव की फोटो पहचान के लिए प्रसारित की गई थी, लेकिन दो-तीन दिन तक कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद नियमों के तहत शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखने के बाद दफना दिया गया।

नरसिंहपुर पोस्ट ऑफिस में पदस्थ थी बेटी

परिजन दुर्गेश भट्ट ने बताया कि सुशील दुबे अपनी बेटी से मिलने सोहागपुर से ट्रेन द्वारा निकले थे। उनकी बेटी नरसिंहपुर पोस्ट ऑफिस में पदस्थ थी, जिसका हाल ही में बाबई तबादला हुआ था। इसी खुशी में वे बेटी से मिलने और फिर मैहर दर्शन के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button