मध्य प्रदेशराज्य

जुए में बुलेट हारने पर नाबालिक छात्र ने रची किडनैपिंग की कहानी : अपने ही मोबाइल से घर में फोन लगा कर कहा , फिरौती के चाहिए रुपए

ग्वालियर l जुए में बुलेट हारने पर एक नाबालिक छात्र ने अपने अपहरण की कहानी ही रच डाली lपुलिस ने एक इस कथित अपहरण के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। छात्र के लापता होने के बाद उसके ही मोबाइल नंबर से पिता को फिरौती के लिए कॉल आने से सनसनी फैल गई थी। मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छात्र के लापता होने के स्थान से लेकर घर तक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई।

 

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि कॉल शहर के भीतर से ही की गई थी। लगातार छानबीन के बाद पुलिस छात्र तक पहुंच गई। शुरुआत में नाबालिग ने चार अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर उसके मोबाइल से फिरौती मांगने की कहानी सुनाई। जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए, जिसमें वह अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा था, तब उसने सच्चाई कबूल कर ली। बताया जा रहा है की नाबालिक छात्र जुए पर अपनी बुलेट हार गया था और उसको बचाने के चक्कर में वह यह पूरी कहानी रच रहा था l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button