
यह कौन सा विकसित भारत मध्यप्रदेश की बदहाल व्यवस्था पर विवेक तन्खा का तीखा सवाल
जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश की बिगड़ती हालात को लेकर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने केंद्र और राज्य सरकारों पर कड़ा प्रहार किया है। विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में बुनियादी सुविधाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो विकसित भारत की बात कैसे की जा सकती है।
विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में इंदौर की घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रदूषित पानी पीने से लगभग 15 गरीबों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा चूहों के कुतरने से बच्चों की मौत, और जहरीले कफ सिरप से मासूमों की जान जाने जैसी घटनाएं प्रदेश की स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
उन्होंने लिखा कि इन घटनाओं के बावजूद न तो कोई जवाबदेही तय हो रही है और न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई दिखाई दे रही है। विवेक तन्खा ने चिंता जताते हुए कहा कि शर्म भी खत्म हो गई है और मध्यप्रदेश की स्थिति अत्यंत चिंताजनक होती जा रही है।







