मध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा नगरी पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल : नववर्ष पर परिवार सहित  किया पूजा-अर्चना; महिष्मती घाट पर नर्मदा महाआरती में हुए शामिल

मंडलाlछत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका  मंडला पहुंचे और नववर्ष के अवसर पर महिष्मती घाट पर आयोजित मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। राज्यपाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा को प्रणाम कर दीपदान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। 

महाआरती के बाद राज्यपाल ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए मंगलमय वर्ष की कामना करते हुए कहा कि नया साल जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए। राज्यपाल मंगलवार को नववर्ष पर परिवार सहित कान्हा नेशनल पार्क भी भ्रमण कर चुके थे। इसके बाद वे मंडला नर्मदा दर्शन और पूजन के लिए आए और पूजा-अर्चना के बाद वापस कान्हा रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी, दोनों बेटे, बहू और बहन भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button