भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार

भोपाल में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक ऐसा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसके अजीब शौक ने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। यह युवक घरों की बालकनियों और छतों से महिलाओं के अंतःवस्त्र (Undergarments) चोरी करता था और उन्हें खुद पहनता था। पुलिस ने जब आरोपी को उसके घर से पकड़ा, तब भी वह चोरी किए गए कपड़े पहनकर ही सो रहा था।

वारदात: बालकनी में दिखा चोर, गिर गया आईडी कार्ड
घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अमरनाथ कॉलोनी की है। यहाँ रहने वाले एक डेयरी व्यवसायी ने रात के समय अपनी बालकनी में संदिग्ध हलचल देखी। शोर मचाने पर एक युवक वहां से भागने लगा, जिसके हाथ में महिलाओं के कपड़े थे। भागदौड़ के दौरान आरोपी की जेब से उसका ‘श्रमिक कार्ड’ मौके पर ही गिर गया। कार्ड पर उसका नाम दीपेश दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस फौरन सक्रिय हुई।

पुलिस की दबिश: कमरे का नजारा देख उड़े होश
पीड़ित की शिकायत और मौके पर मिले कार्ड के आधार पर कोलार पुलिस ने बुधवार को दीपेश के घर पर दबिश दी। जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो आरोपी सो रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस यह देखकर दंग रह गई कि आरोपी ने महिलाओं के वही कपड़े पहन रखे थे जो उसने चोरी किए थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए कपड़े जब्त किए हैं।
कोलार थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि उसने मंदाकिनी कॉलोनी और आसपास के कई अन्य घरों को भी निशाना बनाया होगा। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button