भोपालमध्य प्रदेश

ओडिशा से आ रहे ‘नशे के ट्रक’ पर STF का शिकंजा: 2.10 करोड़ का गांजा जब्त

ओडिशा से आ रहे ‘नशे के ट्रक’ पर STF का शिकंजा: 2.10 करोड़ का गांजा जब्त

शातिर तस्करों ने ट्रक में बना रखा था सीक्रेट केबिन

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ जबलपुर की टीम ने अनूपपुर के पास घेराबंदी कर ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ और ट्रक की कुल कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

इंजीनियरिंग का ऐसा जाल कि चकरा जाए सिर तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का हैरान करने वाला तरीका अपनाया था। ट्रक की बॉडी के भीतर लोहे की चादर से एक विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया गया था। बाहर से देखने पर ट्रक बिल्कुल सामान्य नजर आता था, जिससे इसे पहचानना नामुमकिन था। पुलिस ने जब ट्रक के ढांचों की बारीकी से जांच की, तब इस गुप्त केबिन का पर्दाफाश हुआ, जिसमें गांजे के सैकड़ों पैकेट छिपाए गए थे।

जंगल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश नाकाम एसटीएफ
एसपी राजेश भदौरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। तस्करों ने मुख्य हाईवे से बचने के लिए छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित अनूपपुर के घने जंगलों वाले मार्ग का चुनाव किया था। सटीक मुखबिरी के आधार पर एसटीएफ ने जंगल के रास्ते में ही ट्रक को दबोच लिया।

सीधी और सतना के दो मुख्य मौके से आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अंकित विश्वकर्मा (निवासी जिला सीधी) धनंजय सिंह पटेल (निवासी जिला सतना) बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button