आंधी-तूफान में पीपल का पेड़ और स्ट्रीट लाइट पोल गिरा, यातायात प्रभावित
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखसागर वैली के सामने मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक स्ट्रीट लाइट का खंभा और दो बड़े पेड़ अचानक गिर गए। घटना के चलते मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया और रास्ता अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आंधी और तेज हवाओं के कारण पेड़ और स्ट्रीट लाइट पोल गिरने से मार्ग बाधित हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

घटना के बाद नगर निगम और एमपीईबी (बिजली विभाग) की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मार्ग से पेड़ों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट पोल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। प्रशासन की तत्परता के चलते यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।







