मध्य प्रदेशराज्य

नशे में धुत होकर टीचर ने ली क्लास : कहा – “मैं बिना शराब पिए नहीं पढ़ा सकता, मेरा दिमाग गोल हो जाता है।”…अफसरों ने कहा– जांच के बाद होगी कार्रवाई

Table of Contents

मंडला lमंडला की ग्राम पंचायत अहमदपुर स्थित ग्वारीटोला प्राथमिक शाला में  शिक्षक महेश कुमार गोठरिया का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मंगलवार का है , जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक महेश कुमार गोठरिया बच्चों को पढ़ाने के बजाय फिल्मी गाना ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे’ सीखते नजर आ रहे हैं। जब उनसे बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने उल-जलूल जवाब दिए। उन्होंने कहा कि “मैं बिना शराब पिए नहीं पढ़ा सकता, मेरा दिमाग गोल हो जाता है।” जब शराब की मात्रा पूछी गई, तो उन्होंने दो बोतल पीने की बात स्वीकार की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बच्चों पर गलत असर पड़ता है। इस मामले से हम चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसे शिक्षकों पर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कुलदीप कटहल ने कहा कि वे स्वयं इस मामले की जांच करेंगे और शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button