जालपा वार्ड स्थित माइनिंग कंपनी में इनकम टेक्स की रेड, घर, दफ्तर और खदान में एक साथ की जा ही जांच


कटनी, यशभारत। भोपाल और जबलपुर से आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर में आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक तडक़े 6 बजे इनकम टैक्स विभाग ने जालपा वार्ड स्थित माइनिंग कंपनी के दफ्तर, घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारी तडक़े सुबह उद्योगपति के घर, कार्यालय और अन्य संबंधित परिसरों पर एक साथ पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में हलचल देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच, डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं। अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी होने के कारण जब्ती और पूछताछ से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना शेष है। इनकम टैक्स की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पूरे कटनी शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इनकम टैक्स की टीम को कटनी में कुछ और बड़े कारोबारियों के यहां गड़बड़ी के इनपुट मिले हैं।








