ग्वालियर l बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन डॉ. कृतिका की शादी पायलट तेजस्वी सिंह के साथ आखिरकार उनके गृह नगर मध्य प्रदेश में स्थित ग्वालियर शहर में संपन्न हो गई। ग्वालियर के ही उषा किरण पैलेस में गोपनीय तरीके से आयोजित इस शादी के दौरान बॉलीवुड एक्टर और मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन जमकर मस्ती करते और झूमते नजर आए।
अपनी बहन के शादी समारोह में एक्टर कार्तिक आर्यन एक भाई का हर कर्तव्य निभाते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ आयोजन को इंजाय करते, नाचते थिरकते भी दिखाई दिए। शादी में ऐसी ही डांस परफार्मेंस के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए हैं l
भव्य शादी के दौरान कार्तिक स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर थिरकते नजर आए। वहीं बहन के साथ ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ गाने पर भी डांस करते दिखे।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी ने 5 दिसंबर 2025 को पायलट तेजस्वी कुमार सिंह से शादी की। तब से सोशल मीडिया यूजर्स कार्तिक के ‘दुल्हन का भाई’ वाले दौर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन सबके बीच, ‘भूल भुलैया 3’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कार्तिक ने एक लंबे नोट के साथ कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
कार्तिक ने भावुक पोस्ट में अपने दिल की बात कही
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘कुछ दिन ऐसे होते हैं जो चुपचाप आपकी दुनिया बदल देते हैं। आज उनमें से एक दिन था। अपनी किकी को दुल्हन के रूप में देखकर ऐसा लगा जैसे सालों को पल में बदलते हुए देख रहा हूं। किकी, मैंने तुम्हें उस छोटी बच्ची से बढ़ते हुए देखा है जो हर जगह मेरे पीछे दौड़ती थी, इस खूबसूरत दुल्हन में, जो आज इतनी खुशी और ताकत के साथ अपने नए जीवन में कदम रख रही है। मुझे तुम पर गर्व है कि तुम एक महिला बन गई हो, तुम्हारे मूल्यों पर गर्व है, और हमारे द्वारा साझा की गई हर हंसी, लड़ाई, राज और यादों के लिए आभारी हूं। और आज, जब तुम आगे बढ़ीं, तो मेरा दिल तुम्हारे साथ रहा।’