मध्य प्रदेशराज्य

दमोह से पहली बार मरीज किया गया एयर लिफ्ट : पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा से सपना लोधी को भेजा गया भोपाल एम्स

Table of Contents

दमोहl जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जिला अस्पताल में उपचाररत मरीज सपना लोधी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा के तहत भोपाल एम्स रेफर किया गया।

IMG 20251205 WA0394

दमोह से पहली बार किसी मरीज को एयर लिफ्ट किए जाने के कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है। एयर एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को सिर्फ कुछ मिनटों में भोपाल पहुंचा दिया गया, जिससे उपचार में महत्वपूर्ण समय की बचत हुई।

अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा गंभीर और आपातकालीन मरीजों के लिए जीवनदायी वरदान साबित हो रही है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button