मध्य प्रदेशराज्य

गजराज रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित : किचन परिसर को किया गया सील, जारी किया गया इंप्रूवमेंट नोटिस

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी में कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलावट की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने निरीक्षण कर कार्यवाही की है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अधिकारी सोनू तिवारी ने बताया कि कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा सतत खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा लखनादौन स्थित गजराज होटल का औचक निरीक्षण किया गया।

जहां इडली, सांभर एवं आलू की सब्जी का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। किचन में खाद्य सामग्री अस्वच्छ परिस्थितियों में होने एवं किचन में साफ सफाई की कमी तथा कॉकरोच पाए जाने के कारण संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित करते हुए खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।साथ ही मिडवे ट्रीट लखनादौन से छोले की बनी सब्जी का नमूना, होटल गुप्ता जी रेस्टोरेंट से पनीर एवं नमक का नमूना, केसरवानी होटल से पनीर एवं पके हुए चावल का नमूना, ग्राम बोरिकला स्थित किराना से शक्कर, साबूदाना, चाय और विनय किराना से मेथी, मैदा, बेसन, अरी स्थित फ्रेंड्स किराना स्टोर से मिर्च पावडर एवं चाय का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया।खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button