काम्बिंग गश्त : तत्वों की धरपकड़, डेढ़ सैकड़ा वारंटी सींखचों में, वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी, नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों पर कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में लगातार बढ़ती अपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। फरार वारंटियों और आपराधिक वारदातों को लेकर अंजाम देने वाले तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में विगत रात्रि विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। काम्बिग गस्त अभियान में पुलिस ने न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी कुल 34 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए, साथ ही विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 86 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस द्वारा अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 70 निगरानी बदमाश चेक किए गए। अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 36 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संमंस व 63 जमानती वारंट गश्त के दौरान तामील किए गए। वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा 15 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्यवाही की गई। जुआ खेलते पाये जाने पर जुआडिय़ों के विरूद्ध 5 प्रकरण कायम किये गए। 1 आरोपी के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया। परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 9 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही 102 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। इसके अलावा परिशांति कायम रखने हेतु 21 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।







