कटनीदेशमध्य प्रदेश
अमदरा के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

कटनी, यश भारत। कटनी सतना नेशनल हाइवे पर अमदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोलेरो खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिससे उसमे सवार दो लोंगो की दर्दनाक मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दोनों पुरूष बताए गए हैं।
बताया जाता है कि कार में रामदास डोंगरे 60 वर्ष , नागपुर, सारिका विसेंन (28) वर्ष (सारंग) टाटा पंच से थे नेहा डोंगरे (25), पति निखिल सत्यभामा रामदास जी डोंगरे (60), विहान रमधम (4)माह सवार थे। मैहर से नागपुर जाते समय अमदरा में यह हादसा हुआ।







