जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में महिलाओं ने की आपस में जमकर मारपीट : व्रत के उद्यापन को लेकर हुआ था वबाल, गोलीकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस

जबलपुर, यशभारत। रांझी के बापूनगर में दो महिलाएं आपस में उलझ पड़ी। जिसके बाद पूरे रास्ते में मजमा लगा और दर्जनों लोगों ने महिलाओं को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस के पास सूचना पहुंची तो हाथपाई के दौरान गाली चली है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। दरअसल वैभव लक्ष्मी वृत के उद्यापन में शामिल होने की बात को लेकर दोनेां में कहासुनी हो गयी। जिसके बाद क्षेत्र में देखते ही देखते हड़कंप मच गया। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

थाना प्रभारी सहदेवराम साहू ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बापू नगर में एक महिला के घर में वृत का उद्यापन चल रहा था। जिसमें शामिल होने एक महिला पहुंची थी। तभी दूसरे महिला ने चरित्र पर संदेह करते हुए गालीगलौच कर दी और देखते ही देखते दोनेां ही महिलाओं के परिजन आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button