भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में फार्मेसी काउंसिल में बवाल: इंदौर के छात्र को पीटा, ABVP ने घेरा हबीबगंज थाना

भोपाल में फार्मेसी काउंसिल में बवाल: इंदौर के छात्र को पीटा, ABVP ने घेरा हबीबगंज थाना

रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराने गए बी. फार्मेसी छात्र तुषार सोनारे को कर्मचारियों ने बंद कमरे में पीटा और घसीटा; छात्र संगठन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

भोपाल, यशभारत। राजधानी स्थित फार्मेसी काउंसिलिंग कार्यालय एक गंभीर विवाद का केंद्र बन गया है, जहाँ इंदौर के बी. फार्मेसी छात्र तुषार सोनारे के साथ कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तत्काल न्याय की मांग करते हुए हबीबगंज थाने का घेराव कर दिया।

मामूली बात पर अमानवीयता ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के छात्र तुषार सोनारे अपना रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराने के लिए हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुँचे थे। पीड़ित छात्र के अनुसार, मामूली सी बात या कहा-सुनी पर कार्यालय के कर्मचारियों ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया।

पीड़ित तुषार सोनारे ने बताया, “विवाद बढ़ने पर मुझे जबरदस्ती बंद कमरे में ले जाया गया, जहाँ मुझे जमीन पर पटककर मारा गया और फिर जमीन से घसीटकर कार्यालय के अंदर खींच लिया गया। सरकारी कार्यालय में इस तरह की अमानवीय घटना शर्मनाक है।” यह घटना काउंसिल कार्यालय की कार्यप्रणाली और वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ABVP का आक्रोश: थाने का घेराव

छात्र के साथ मारपीट की खबर फैलते ही, छात्र संगठन ABVP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सक्रिय हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हबीबगंज पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ABVP के नेताओं ने मांग की कि जिस तरह से एक छात्र को जमीन पर घसीटकर पीटा गया है, वह बर्दाश्त के बाहर है।

संगठन की मुख्य माँगे हैं:

मार्पीट करने वाले फार्मेसी काउंसिल के सभी दोषी कर्मचारियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक, पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button