जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आयुक्त दीपक सक्सेना की बेहतर बातचीत से अब नहीं रुकेगी जनसंपर्क की कलम,आयुक्त सक्सेना के आश्वासन पर स्थगित हुई हड़ताल

यश भारत। मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ तथा तृतीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग और वाहन चालक संघ द्वारा घोषित 27 नवंबर की प्रस्तावित कलमबंद हड़ताल को अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया। यह फैसला जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना द्वारा की गई पहल, खुली बातचीत और सकारात्मक आश्वासनों के बाद संभव हो सका। हाल ही में विभागीय तबादलों से जुड़े निर्णयों पर उत्पन्न असंतोष को लेकर संघों ने हड़ताल का नोटिस दिया था। संघों का आरोप था कि स्थानांतरण प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और इससे विभागीय कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी। इस मुद्दे पर आज तीन चरणों में हुई चर्चा में आयुक्त सक्सेना ने न केवल संघ की चिंताओं को गंभीरता से सुना, बल्कि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में शामिल सभी कर्मचारी संगठनों ने माना कि आयुक्त सक्सेना की संवादधर्मी कार्यशैली ने टकराव की स्थिति को टालकर विभागीय समन्वय को मजबूत किया है। आश्वासनों के बाद जनसंपर्क अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ और वाहन चालक संघ ने संयुक्त रूप से हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

संघों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे विभागीय सुधार और पारदर्शिता के मुद्दे पर प्रतिबद्ध हैं। यदि आश्वासनों के अनुरूप प्रक्रियाएँ लागू नहीं होतीं, तो वे पुनः आंदोलन का विकल्प खुला रखेंगे। फिलहाल, आयुक्त की सकारात्मक पहल ने विभाग में शांति बहाल कर दी है और नियमित कार्य सुचारु रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button