उड़िया मोहल्ला में दिनदहाड़े चाक़ू मारकर युवती की हत्या,आरोपी फरार
वारदात से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त

जबलपुर,यशभारत। ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह 24 वर्षीय एक युवती को चाक़ू मारकर एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया। युवती को खून से लथपथ देखकर उसके परिजन उसे लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे जहा हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल रिफर किया लेकिन बीच रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उड़िया मोहल्ला में आज सुबह करीब 8:30 बजे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई। उडिया मोहल्ला की रहने वाली 22 वर्ष की मुस्कान यादव पर क्षेत्र के ही एक युवक कुलदीप उर्फ गोलू यादव के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे मुस्कान के शरीर में कई चोट आई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ओमती पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मृतका मुस्कान रोजाना की तरह अपने घर से काम के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी युवक कुलदीप यादव और युवती के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी कुलदीप यादव ने चाकू निकालकर युवती पर कई वार कर दिए।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से विवेचना कर कर आरोपी की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के पीछे कारण क्या था यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस सभी एंगल से भी जांच कर रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।







