भोपालमध्य प्रदेश

तनाव मुक्ति के लिए पुलिसकर्मियों ने सीखा ध्यान, नियमित मेडिटेशन करने का लिया संकल्प

तनाव मुक्ति के लिए पुलिसकर्मियों ने सीखा ध्यान, नियमित मेडिटेशन करने का लिया संकल्प

भोपाल, यशभारत। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत भोपाल द्वारा पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से राहत देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर संभाग के कार्यालय में हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

इस विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रुचिवर्धन मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी अध्यक्षता में पूरा सत्र संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फील्ड पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य व कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

साझा किए अनुभव, रोजाना ध्यान करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान आईजी रुचिवर्धन मिश्र ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए नियमित मेडिटेशन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण और तनावभरी ड्यूटी के बीच खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।

मेडिटेशन सत्र पूरा होने के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस सत्र से उन्हें काफी सकारात्मकता और मानसिक शांति महसूस हुई। अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने अपने दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार मेडिटेशन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button