जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
252 करोड़ ड्रग्स रैकेट में सवालों के घेरे में सिद्धांत कपूर
ओरी से कल होगी पूछताछ

252 करोड़ ड्रग्स रैकेट में सवालों के घेरे में सिद्धांत कपूर
252 करोड़ ड्रग्स मामला: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की यूनिट में पहुंचे हैं। अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में इन्फ्लुएंसर ओरी को कल बुलाया गया है।

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की यूनिट ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ देर पहले ही अभिनेता सिद्धांत कपूर एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट पहुंचे थे।
ओरी से कल होगी पूछताछ
एक तरफ ओरी को एंटी-नारकोटिक्स सेल ने समन भेजा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इन्फ्लुएंसर ओरी का आज
सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो सामने है, उन्हें ‘The Loud Concert’ में दोस्तों के साथ झूमते देखा जा सकता है।






