सतना। सतना जिले की रामपुर बाघेलान पुलिस ने 32 वर्षीय युवक बृजेंद्र सिंह की मौत का रहस्य सुलझाते हुए उसकी प्रेमिका रीता उर्फ झल्ली मल्लाह (40) और उसके नए प्रेमी कृष्ण कुमार उर्फ धर्मू केवट (30) को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज हत्या 11 नवंबर की रात को की गई थी।
कैसे हुआ खुलासा?
शुरुआत में महिला ने डायल–112 पर फोन कर घटना को रोड एक्सीडेंट बताया और कहा कि बृजेंद्र घायल पड़ा है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर रीवा रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद महिला और उसके परिचित ने अपने बयान बदलकर गांव के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा दिया।यहीं से पुलिस को शक हुआ।
पोस्टमॉर्टम में सिर पर गहरी चोट मौत की वजह बताई गई, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
प्रेम कहानी बनी मौत की वजह
पूछताछ में पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो दोनों आरोपी टूट गए।महिला ने बताया—पिछले 5 वर्षों से बृजेंद्र से उसका प्रेम संबंध था।बृजेंद्र शराब पीकर गाली-गलौज करता था।कृष्ण कुमार से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं।बृजेंद्र से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साज़िश रची।
ऐसे रची साजिश
11 नवंबर को बृजेंद्र फिर नशे की हालत में आया और गाली-गलौज करने लगा।
महिला ने योजना के तहत उसे बहाने से कृष्ण कुमार के साथ भेज दिया।सुनसान जगह पर दोनों पहले से तैयार थे।कृष्ण कुमार ने बातों में उलझाकर बृजेंद्र को बाइक से उतारा।महिला भी मौके पर पहुंच गई।दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।बृजेंद्र खून से लथपथ गिर पड़ा।इसके बाद घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए 112 डायल कर दी।लेकिन पुलिस की गहन जांच के सामने उनकी कहानी टिक नहीं पाई और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए।रामपुर बाघेलान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Back to top button