आस्था फाउंडेशन पर ₹200 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई
फॉरेंसिक ऑडिट में बड़े घोटाले की पुष्टि

आस्था फाउंडेशन पर ₹200 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई
गंभीर शिकायत के बाद FIR दर्ज
अगस्त 2025 में अनिल संघवी ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसायटी, इंदौर के पदाधिकारियों ने सोसायटी की निधियों का दुरुपयोग कर चौकसे परिवार की निजी कंपनियों और संस्थाओं को अनुचित वित्तीय लाभ पहुँचाया।
फॉरेंसिक ऑडिट में बड़े घोटाले की पुष्टि
ABMS & Associates और राजवंशी एंड कंपनी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में डमी लेनदेन, फर्जी भुगतान, आय डायवर्जन, नकद निकासी और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ जैसे गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसके आधार पर 12 सितंबर 2025 को प्रकरण क्रमांक 131/2025 के अंतर्गत FIR दर्ज की गई।
प्रमुख आरोप
हॉस्टल और बस फीस के 8.22 करोड़ रुपए कल्चुरी कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड को भेजे गए।
बैंकों से लिए गए 21.90 करोड़ और 12.15 करोड़ के ऋण का उपयोग HK कल्चुरी एजुकेशन ट्रस्ट की देनदारियाँ चुकाने में हुआ।
डॉ. रमेश बदलानी को बिना बोर्ड स्वीकृति 30.16 करोड़ का लाभ दिया गया।
लक्की और स्विफ्ट कंस्ट्रक्शन को 42.21 करोड़ का भुगतान बिना प्रमाणिक दस्तावेजों के किया गया।
अस्तित्वहीन संस्था वर्धमान LNCTE को 2.25 करोड़ का संदिग्ध भुगतान।
DME द्वारा दी गई 49.74 लाख छात्रवृत्ति राशि सीधे कल्चुरी कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड में ट्रांसफर हुई।
अहिल्या समूह को भूमि खरीदी के नाम पर 3.18 करोड़ दिए गए पर संपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
अनन्जय फार्मास्यूटिकल्स को दवा और किताबों के नाम पर 2.25 करोड़ का भुगतान।
करीब 600 कर्मचारियों में से केवल 4 के PF/ESI पंजीयन मिले।
LNCT यूनिवर्सिटी द्वारा मई 2025 में 35 करोड़ नकद निकासी दिखाकर 20 करोड़ से अधिक की फर्जी जर्नल एंट्रीज की गईं।
दस्तावेज़ न देने पर संदेह बढ़ा
जांच के दौरान सोसायटी द्वारा कैशबुक, बैलेंस शीट और भुगतान संबंधी मूल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट किए जाने की आशंका बनी।
तलाशी वारंट जारी, EOW की कार्रवाई शुरू
13 नवंबर 2025 को न्यायालय, इंदौर से तलाशी वारंट जारी किया गया।
14 नवंबर 2025 को EOW भोपाल की टीम ने इंदौर स्थित आस्था फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय और सेवाकुंज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर परिसर में तलाशी शुरू की। मूल लेखा पुस्तकों, बैंक रिकॉर्ड, संदिग्ध बिल-वाउचर, इलेक्ट्रॉनिक डेटा, फीस और छात्रवृत्ति रिकॉर्ड, कंस्ट्रक्शन भुगतान दस्तावेज, भूमि सौदों से जुड़े कागज़ों तथा नकद निकासी व PF/ESI संबंधित प्रमाण जुटाना।







