जबलपुरमध्य प्रदेश

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,2 मोबाइल,चांदी की चैन नगदी 30 हजार रूपये बरामद

ताला तोड़कर 3 लाख रूपये किये थे पार

जबलपुर,यशभारत। नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे के नेतृत्व मे टीम ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये रूपयों में से खरीदे गये 2 मोबाइल, चांदी की चैन, कपड़े, सेल्फ स्टिक, बैग एवं बेल्ट तथा चुराये हुये नगदी 30 हजार रूपये सहित कुल 1 लाख 56 हजार 500 रूपये का मशरूका जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक़ 8 नवम्बर को मोह.आरेज मंसूरी मंसूराबाद गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां घर में ताला लगाकर नीचे मेडिकल में दवा लेने गयी थी लगभग 1 घंटे बाद वापस घर गई तो घर का दरवाजा खुला था अंदर रखी आलमारी में रखे नगदी 3 लाख रूपये एवं उसका आधारकार्ड, कोटक बैंक की पासबुक की छायाप्रति, भी रूपयों के साथ रखी थी। जो रूपयों के साथ गायब थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर नगदी एवं दस्तावेज चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान फरियादी के घर के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज चैक करते हुये लगातार मॉनीटरिंग कर संदेही को चिन्हित किया गया। इस बीच सूचना मिली कि सीसीटीव्ही फुटेज में चिन्हित संदेही लेमागार्डन के पास खड़ा है सूचना पर लेमागार्डन में दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये व्यक्ति को पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद दानिस उर्फ सुल्तान थाना कुठला जिला कटनी वर्तमान पता नई बस्ती गोहलपुर बताया, जिससे सघन पूछताछ करने पर मंसूराबाद गोहलपुर में चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी की निशादेही पर नई बस्ती में दबिश देते हुये आरोपी के कब्जे से नगदी 30 हजार, 2 मोबाइल, चांदी की चैन, कपड़े, सेल्फ स्टिक, बैग एवं बेल्ट बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button