डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव में हुआ वेंडर्स डेवलपमेंट विमर्श
डीपीएसयू, निजी उपक्रम, एमएसएमई एवं स्टार्ट अप ने साझा की उत्पादन नीति

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव में हुआ वेंडर्स डेवलपमेंट विमर्श
डीपीएसयू, निजी उपक्रम, एमएसएमई एवं स्टार्ट अप ने साझा की उत्पादन नीति
जबलपुर, यश भारत। व्हीएफजे में इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्वरिंग कॉन्क्लेव 2025 के दूसरे दिन वेंडर डेवलप्मेंट प्रोग्राम एवं बैठकों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बी राजेश कन्ना, महाप्रबंधक एवीएनएल व्हीएफजे ने किया। वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में एवीएनएल, बीईएल, एचएएल, बीडीएल, टीएएसएल, ङ्खश्वगुरु अशोक लेलैंड, एमआईएल, मिधानी, जीआरएसई तथा आईओएल के प्रतिनिधियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने उत्पादन सप्लाई चैन प्रोक्योरमेंट पॉलिसी इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई, स्टार्टअप एवं लोकल वेंडर्स ने आपस में चर्चा कर सहज एवं सरल आपसी व्यापार की संभावनाओं को
तलाशा। द्वितीय सत्र में सभी डीपीएसयू, ओईएम, एमएसएमई तथा स्टार्टअप के बीच कई द्विपक्षीय सौदे तय हुए एवं भविष्य के उत्पादन कायों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक से प्रवीण कुमार स्वयं मौजूद रहे तथा उन्होंने भी उपस्थित विभिन्न डीपीएसयू, ओईएम तथा एमएसएमई के प्रतिनिधियों से भविष्य में अच्छा उत्पादन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चाकी और कहा कि नए रक्षा उत्पादों के निर्माण एवं उनके विकास में एमएसएमई तथा लोकल वेंडर से सहयोग की अपेक्षा है। वे साथ मिलकर अत्याधुनिक रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर व्हीएफजे की ओर से महाप्रबंधक गण, सीआईआई की की ओर से प्रवीण धीमन आदि अधिकारी मौजूद रहे। डिफेंस कॉन्क्लेव लगी रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी में लोगों ने नए अच्छा उपकरणों का अवलोकन किया।







