उतरप्रदेशदेश

सरयू नदी में बड़ा हादसा, परिवार संग नहाने आए दो बालक डूबे, तलाश जारी

बालकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी के ढेमवा घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ नदी में नहाने आए दो बालक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर अरविंद सोनकर, नायब तहसीलदार रेशू जैन तथा थाना प्रभारी रौनाही रतन शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

दोनों बालकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की मदद से सरयू नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग एकत्र हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों बालकों का कोई पता नहीं चल सका था और उनकी तलाश जारी थी।

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button