जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नकुलनाथ की सभा के बाद मचा बवाल,सुनील जायसवाल और लाखन सिंह समर्थक आपस में भिड़े,देखें वीडियो

नरसिंहपुर, यश भारत।

नकुलनाथ की सभा के बाद मचा बवाल,सुनील जायसवाल और लाखन सिंह समर्थक आपस में भिड़े,देखें वीडियो

नरसिंहपुर, यश भारत। जिले के जनपद मैदान में पूर्व सांसद नकुलनाथ की जनसभा के समापन के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया। सभा खत्म होते ही कांग्रेस नेता सुनील जायसवाल और लाखन सिंह के समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की और झूमाझटकी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली कहासुनी ने कुछ ही पलों में उग्र रूप ले लिया और मंच के नीचे का इलाका अखाड़े में तब्दील हो गया। दोनों गुट आमने-सामने आ गए, जिससे सभा स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर हालात काबू में किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button