मध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग : लापता पुजारी का मिला शव : एक सप्ताह से थे लापता, जंगली जड़ी बूटियो के माध्यम से क्षेत्र वासियों को दे रहे थे सेवाएं, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत मोर्चा देवी मन्दिर मे पुजारी केदार वाडिवा का शव मिला है। कुछ दिनो से पुलिस प्रशासन तथा कल्याणपुर ग्राम तथा आस पास के ग्रामीण शव की तलाश मे लगे हुऐ थे जिनका शव मन्दिर से लगी सर्राटी नदी के काफी दूर लहूलुहान अवस्था मे मिला है। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को पी एम के लिये भेज दिया गया है।

दरसअल मंदिर के पुजारी एक सप्ताह से लापता थे जिनके लापता होने की सूचना ग्राम के लोगो ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस पुजारी को ढूंढने के प्रयास कर रही थी।

उल्लेखनीय है की केदार वाडिवा बरघाट विकास खंड के ग्राम कल्याणपुर के रहने वाले थे। केदार वाडिवा ने जंगल मे स्थित मोर्चा देवी मन्दिर मे अपना बसेरा स्थापित कर लिया था तथा जंगली जडी बूटियो के अनुभव के साथ वे क्षेत्र तथा बाहर से आने वाले लोगो को भी अपनी सेवाऐ मंदिर मे रहकर दे रहे थे। साथ ही सिद्ध स्थल होने के कारण जंगल से घिरे मोर्चा देवी मंदिर मे भक्तो का तांता लगा रहता था और समय समय पर मोर्चा देवी मन्दिर मे नवरात्र तथा अन्य पर्वो पर कार्यक्रम भी आयोजित होते थे। 

केदार वाडिवा1के सप्ताह से लापता थे ग्रामीणो के अनुसार वे कल्याणपुर बाजार आऐ थे तथा सब्जी की खरीददारी कर वापस मन्दिर शाम को चले गये थे उसके बाद से ही लोगो को वे मन्दिर मे नही मिले लोगो ने हत्या की आशंका इस लिये भी जाहिर की है की मन्दिर मे सोने चांदी के जेवरात जो की देवी प्रतिमा पर थे गायब है साथ ही जिस कमरे मे पुजारी रहते थे वहा का कीमती सामान भी गायब होने के साथ सामान बिखरा हुआ पाया गया है इसी आशंका को लेकर ग्रामीण हत्या होने की बात कह रहे है जिसकी जाचं बरघाट पुलिस द्वारा भी तत्परता से की जा रही है 

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस का कहना है कि पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है की क्या घटना घटित हुई है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button