सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सागर में देव दीवाली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर लाखा बंजारा झील के घाटों पर 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाये गये। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है, जहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार होता है जो हमारी समृद्ध, वैभवशाली संस्कृति की पहचान है। हमें हमारे सभी त्यौहार धूमधाम से मनाने चाहिए। सागर में आज यह उत्सव देखकर लग रहा है कि जैंसे हम बनारस घाट पर खड़े हों। बनारस की तर्ज पर नगर निगम द्वारा उत्सव की तैयारी की है, जो कि बहुत सराहनीय पहल है। मंत्री राजपूत ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री तथा नगर निगम के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होते रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों को हमारी सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। नगर निगम सागर द्वारा यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए किसी उपहार से कम नही है।
इस अवसर पर सागर सांसद ने कहा कि यह देव दीपावली वह उत्सव है जब देवताआंे ने राक्षस के संघार पर धरती पर आकर दीप जलाये थे। आप सभी को देव दीपावली की अनंत शुभकामनाएं और बधाई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा नेता नेवी जैन सहित शहर के समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Back to top button