देशभोपालमध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 यात्रियों की मौत-दर्जनभर घायल

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 यात्रियों की मौत-दर्जनभर घायल
भोपाल, यशभारत। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर एक रेल हादसा हो गया, जब एक पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया. यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक भी मौजूद हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button