भोपालमध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड परीक्षा : पहले ही दिन नकल का खेल बेनकाब, भोपाल में 7 छात्र धराए

एमपी बोर्ड परीक्षा : पहले ही दिन नकल का खेल बेनकाब, भोपाल में 7 छात्र धराए
बैरसिया के निजी स्कूल में कपड़ों में छिपाई थीं चिट्स
सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वॉड की पैनी नजर से नहीं बच सके मुन्नाभाई

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन सख्ती का असर देखने को मिला। प्रदेशभर में जहां 13 नकल प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं राजधानी भोपाल नकलचियों का मुख्य केंद्र बनकर उभरी। यहाँ अंग्रेजी के पेपर में कुल 7 छात्र नकल करते पकड़े गए, जिनमें से 6 मामले अकेले बैरसिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल से सामने आए हैं।
सीसीटीवी से कंट्रोल रूम तक लाइव एक्शन बोर्ड द्वारा इस बार अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति का असर परीक्षा केंद्रों पर साफ दिखा। बैरसिया के एक निजी परीक्षा केंद्र पर छात्र अपने कपड़ों में नकल की चिट्स छुपाकर लाए थे, लेकिन वहां तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के 9 जिलों के 226 केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग सीधे केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जा रही है।
पर्यवेक्षकों पर भी होगी कार्रवाई मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि नकल के मामलों में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले पर्यवेक्षकों पर भी गाज गिरेगी। संदिग्ध केंद्रों पर तैनात स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
फ्लाइंग स्क्वॉड, जैमर और हाई-टेक सीसीटीवी का पहरा।
अफवाहों से बचें छात्र परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे के बीच सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। बोर्ड अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फर्जी पेपर या ‘लीक’ के दावों से दूर रहें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button