भोपालमध्य प्रदेश

के.पी. यादव बने खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष, भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

के.पी. यादव बने खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष,  भाजपा कार्यालय पहुंचे के पी यादव 

भोपाल यश भारत। के.पी. यादव के मध्यप्रदे श खाद्य आपूर्ति निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद के.पी. यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी तथा परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। के.पी. यादव ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है उस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों और गरीबों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अन्न का एक एक दाना सही तरीके से खरीदा जाए और जरूरतमंदों तक राशन समय पर पहुंचे यह हमारी प्राथमिकता होगी। यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठित और व्यवस्थित पार्टी है जो योग्य व्यक्ति को उचित जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button