मध्य प्रदेशराज्य

दमोह-सागर मार्ग पर दर्दनाक हादसा : भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत

दमोह जिले में  एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया। दमोह-सागर मार्ग पर शासकीय नर्सरी के सामने तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि देवेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन तेज गति से गुजर रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन एवं चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
देवेंद्र ठाकुर भाजपा संगठन में सक्रिय और लोकप्रिय नेता माने जाते थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button